Google Meri Umar Kya Hai | मेरी उम्र क्या है? अब गूगल बतायेगा असली उम्र

क्या आपने सोचा है की गूगल से मेरी उम्र क्या है? या अंग्रेजी में Meri Umar Kya Hai यह सवाल पूछने पर Google Assistant का जवाब क्या होगा? आपको बता दें की Google Assistant गूगल के द्वारा निर्मित एप है जो आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। यह आपके द्वारा पूछे गए हर सवाल का बहुत स्मार्ट तरीके से जवाब भी देता है। चाहे इनसे आप मेरी उम्र क्या है? (Meri Umar Kya Hai), मेरा नाम क्या है, आज कौन सी तारीख है, आज का तापमान कितना है या चुटकुला सुनाओ जैसे कई सवालों के मजेदार जवाब देता है।

जब से गूगल ने Voice Assistant को लांच किया है तब से अधिकतर लोग टाइपिंग करने के बजाय गूगल असिस्टेंट से बोलकर सवालों को जवाब पूछते हैं। इनमे सबसे ज्यादा पॉपुलर आयु कैलकुलेटर है जिससे हम अपनी आयु वर्ष, माह, दिन, घंटे, और मिनट में जान सकते हैं।

इसे भी पढ़े – रोजाना जीते गूगल प्ले फ्री रेडीम कोड (₹10-250 तक)

Meri Umar Kya Hai | मेरी उम्र क्या है?

वैसे तो हम अपनी उम्र कितनी है यह कई तरीके से जान सकते हैं। जैसे Google Assistant से पूछकर की मेरी उम्र कितनी है? या आयु कैलकुलेटर (Age Calculator) की मदद से जो की निचे दिया गया है। जिसके जरिये आप अपनी उम्र कितनी हैं (Meri Umar Kitni Hai) यह महीने, दिवस, घंटा, मिनट और सेकंड में जान सकते हैं।

अपनी वर्तमान उम्र की गणना करने के लिए नीचे ऑनलाइन आयु कैलकुलेटर टूल दिया गया है। जिसकी मदद से आप अपना अपना उम्र आसानी से निकाल सकते हैं। आयु की गणना करने के लिए आयु कैलकुलेटर का उपयोग करना बिल्कुल सही है यह आपको बहुत सटीक परिणाम देता हैं। आयु गणना करने हेतु आपको बस अपना जन्मतिथि को बताना होगा इसके बाद “गणना करे” बटन को दबाये अब आपके सामने आपकी उम्र कितनी है यह महीने, दिन, सप्ताह, घंटा, मिनट और सेकंड में प्रदर्शित होगा।

इसे पढ़े – गूगल मेरा नाम क्या है? अब गूगल बताएगा आपका नाम 😱

Meri Umar Kya Hai कैसे पता करें?

हम अपनी सही उम्र निचे दिए गए तरीको से जान सकते हैं। या अगर आपको आपका जन्मदिन पता है तो आप ऊपर दिए गए आयु कैलकुलेटर से झट से अपनी सही उम्र पता कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य तरीके निचे दिए गए हैं जिसके द्वारा आप जान सकते हैं।

  • आयु कैलकुलेटर (Age Calculator)
  • गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) के माध्यम से।
  • अगर आप भारत में रहते हैं, तो अपने आधार कार्ड देखकर।
  • जन्मदिन से आयु कैलकुलेट करना।
  • जन्म प्रमाण पत्र से।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र से।
  • वोटर कार्ड से।
  • ड्राइविंग लाइसेंस से।
  • एंड्राइड आयु कैलकुलेटर से।
1

आयु कैलकुलेटर से उम्र निकालना

Age Calculator

मेरी उम्र क्या है यह जानने का सबसे सरल तरीका ऑनलाइन आयु कैलकुलेटर (Age Calculator) है और इसके बाद गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) आयु कैलकुलेटर से हम एक साथ सभी जानकारी जैसे अपना उम्र महीने में, दिन में, सेकंड में जान सकते हैं। इसके लिए मैन्युअल गणना करने की जरुरत नहीं होती है। इस टूल पर बस आपको अपना जन्मदिन दर्ज करना होता है।

जब हम कोई फॉर्म भरते हैं कई फॉर्म में यह पूछा जाता है की आपकी आयु कितनी है (वर्ष, महीने और दिन में) अगर हम मनुअली इसकी गणना करे तो बहुत समय लगता है तब यह कैलकुलेटर की मदद से हम 1 सेकंड में अपनी आयु की गणना कर सकते हैं।

2

गूगल असिस्टेंट से अपनी उम्र पता करें

Google Assistant

सही उम्र क्या है या पता करना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन क्या आप बता सकते हैं की आप कितने महीने या दिन के हो? सोचने लग गए ना! गूगल असिस्टेंट आपके इस सवाल Meri Umar Kya Hai का जवाब बस 1 सेकंड में बता देगा। गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) आपकी सही उम्र का पता चुटकियों में लगा लेगा. इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल से गूगल असिस्टेंट से पूछना है Ok Google, Meri Umar Kya Hai? अब जानते है भला Google को कैसे पता होता है आपका जन्मदिन या उम्र।

दोस्तों यह कोई जादू नहीं है! आपको बता दें की जब आपने अपना Google Account का खाता बनाया था तब Google ने आपसे आपकी जानकारी पूछी होगी। जैसे आपका क्या नाम है? जन्मदिन कब है, कहाँ रहते है आदि। आप जब भी अपने मोबाइल से Google Assistant से पूछते हैं की Ok Google, Meri Umar Kya Hai? तो Google बड़ी ही आसानी से इसका जवाब आपको बता देता है क्योंकि इसके पास पहले से ही यह सब जानकारी सुरक्षित रहती है।

अब आप यह तो नहीं सोचने लगे की Google आपकी यह सब जानकारी का दुरूपयोग तो नहीं कर रहा? नहीं नहीं – Google कभी भी अपने यूजर के डाटा का गलत इस्तेमाल नहीं करता है। अब आपकी सभी जानकारी को गोपनीय और सुरक्षित रखता है अधिक जानकारी के लिए आप Google के गोपनीयता पालिसी को पढ़ सकते हैं।

इसे पढ़े – हिंदी की टॉप 10 नैतिक कहानियां

Google Assistant से जाने मेरी उम्र क्या है?

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर Google Assistant इनस्टॉल करना होगा, आजकल अधिकांश नये मोबाइलों में यह पहले से ही इनस्टॉल होता है।

  • फोन में Google Assistant को ओपन हो करें।
  • अब एप खुलने के बाद माइक का आइकॉन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • माइक आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना सवाल पूछना है।
  • आप हिंदी या इंग्लिश दोनों में पूछ सकते है। जैसे हिंदी में मेरी उम्र कितनी है? (Meri Umar Kitni Hai) और अंग्रेजी में My age in month आदि।
  • गूगल असिस्टेंट सिर्फ एक सेकंड में आपके सवालों के जवाब दे देगा।
google-assistant-age-calculator.

आप चाहो तो गूगल असिस्टेंट से अन्य सवाल भी पूछ सकते हैं। जैसे Ok Google, गूगल मेरा नाम क्या है? चुटकुला सुनाओ, कहानी सुनाओ आदि।

ध्यान रहे Google Assistant आपको वही उम्र बताएगा जो अपने अपने Google Account में दिया है। अगर आपको अपना जन्म तिथि पता है तो आप ऊपर दिए गए कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे पढ़े – गूगल असिस्टेंट कैसे इनस्टॉल और सेटिंग करें

गूगल अकाउंट में अपना जन्मदिन कैसे बदलें?

अगर खाता बनाते समय आपका जन्मदिन गलत हो गया है तो आप इसे आसानी से सुधार भी सकते हैं। खाते में अपना जन्मदिन बदलना बहुत ही आसान है। निचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आप अपना जन्मदिन, नाम, खाते का पासवर्ड को बदल सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से गूगल अकाउंट पेज को खोले।
  • अब अब सेटिंग में जाकर Personal Info के टैब पर जाये।
  • Personal Info टैब से अपना फोटो, नाम, जन्मदिन, जेंडर और मोबाइल नंबर आदि को बदल सकते हैं।
Meri Umar Kya Hai

गूगल असिस्टेंट को कैसे सेटअप करें

अगर आप Google से पूछना चाहते हैं की गूगल मेरी उम्र क्या है? या Meri Umar Kya Hai तो इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल असिस्टेंट को खोलना होगा। कुछ मोबाइल में Google असिस्टेंट पहले से इनस्टॉल होता है और और जिसमे नहीं है वो निचे दिए गए लिंक से अंपने फ़ोन के लिए एप डाउनलोड कर सकते है। गूगल असिस्टेंट को लॉन्च करने के लिए फोन में कुछ देर तक Home Button या Home Icon () दबाकर ओपन किया जा सकता है।

  • अपने फ़ोन से गूगल असिस्टेंट एप को खोले अगर यह पहले से इन्सटाल्ड नहीं है तो प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
  • एप डाउनलोड होने के बाद एप को लांच करे।
  • अब एप के माइकके आइकॉन पर क्लिक करके अपना प्रश्न पूछे।
  • जैसे मेरा नाम क्या क्या है, मेरी उम्र क्या है इत्यादि।

इसे पढ़े – अभी रेडीम करे प्ले स्टोर रिडीम कोड

3

आधार कार्ड से उम्र निकालना

Aadhaar Card

हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके पास आधार कार्ड नहीं होगा। आधार कार्ड में आपके पर्सनल जानकारी नाम, उम्र, पिता का नाम और पूरा पता होता है। आधार कार्ड से आप वर्तमान में आखिर मेरी उम्र क्या है? (Meri Umar Kya Hai) जान सकते हैं। अपनी उम्र जानने के लिए अपना आधार कार्ड में जन्मतिथि देखे और अभी जो वर्ष चल रहा है उसमे घटा दें। इससे आप अभी कितने वर्ष के है वह जान सकते हैं।

अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UIDAI के वेबसाइट पर जाये। यहाँ पर आपको मेरा आधार लिंक पर क्लिक करके अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Meri Umar Kya Hai
4

जन्मदिन से आयु कैलकुलेट करना

Manual Method

जैसे की हमने ऊपर जाना की कैलकुलेटर, आधार कार्ड और गूगल असिस्टेंट से कैसे अपनी आयु जान सकते हैं। लेकिन इनके अलावा आप इसे बस थोड़ा सा गणित का दिमाग लगाकर निकल सकते हैं। अगर आपको गणित समझ में नहीं आता हैं तो चिंता की बात नहीं ऊपर दिए गए विधि से आप अपनी उम्र निकाल सकते हो।

उदाहरण के लिए मेरा जन्मदिन 20 फ़रवरी 1990 है, इस जन्मदिन को हम आज की तारीख से घटा देंगे जिससे हमें अपनी उम्र (वर्ष, महीने और दिन) जान सकते हैं।

तारीखदिनमहिनावर्ष
आज की तारीख26032022
जन्म की तारीख08021990
घटाने पर (-)180132
मेरी उम्र है – 32 वर्ष 1 महीने और 18 दिन
5

जन्म प्रमाण पत्र से आयु जानना

Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र जब किसी बच्चे का जन्म होता है उस समय बनाया जाता है। अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होगा तो इससे आप अपनी आयु की गणना कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र में जन्मदिन के साथ-साथ जन्मस्थल, जाति व पिता का नाम होता है।

जन्म प्रमाण पत्र आपके जन्म के लिए एक मान्य रिकॉर्ड होता है, इसमें आपके जन्म से जुड़ी सभी जानकारी होती है। यह प्रमाण पत्र जहाँ पर जन्मतिथि से सम्बंधित दस्तावेज मांगी जाती है वहां पर मान्य होता है। अभी भी कई ऐसे गाँव है जहाँ इन्टरनेट नहीं पहुची है वहां के लोग जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से अपनी उम्र जान सकते हैं। मेरी उम्र क्या है? यह निकालने के लिए आपको आज की तारीख से जन्म प्रमाण पत्र की तारीख को घटाना होगा।

6

शैक्षणिक प्रमाण पत्र से आयु जानना

Education Certificates

मेरी उम्र क्या है? इसका जवाब जानने का यह भी एक तरीका है. शैक्षणिक प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से होते हैं इसलिए यह सभी प्रमाण पत्र मान्य होते हैं जहाँ पर आयु से सम्बंधित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। आप जब भी किसी स्कूल में एडमिशन के लिए जाते हैं तो आपके माता-पिता से आपका नाम, जन्मतिथि पूछा जाता है और यही जन्मतिथि आगे चलकर सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दिया जाता है।

Meri Umar Kya Hai यह जानने के लिए आपको शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दिए गए जन्मतिथि को आज की तारीख से घटा दें तो सही परिणाम प्राप्त हो जाता है। उसके बाद इससे आप अपनी उम्र आसानी से गणना कर सकते हैं और हमे अपने प्रश्न का जवाब मिल जाता है।

इसे पढ़े – आईटीआई (ITI) का फुल फॉर्म क्या है?

# मनुष्य की उम्र 100 साल की मानी जाती है। पहले के समय में लोग 100 वर्ष से भी अधिक जीते थे, लेकिन वही आज के समय में अधिकांश लोगों की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष ही है।

 # जापान के Okinawa शहर में आपको 100 वर्ष से भी ज्यादा उम्र के लोग देखने को मिलेंगे। और हिमालय की चोटियों पर भी कई सारे ऐसे साधु संत है जिनकी उम्र 100 साल से भी अधिक है।

विभिन्न जीवों के जीवनकाल (Life Span)

जीवनकाल (Life Span) एक जीव के जन्म और मृत्यु के बीच का समय होता है। प्रत्येक प्रजाति के जीवनकाल की सीमाएं अंततः आनुवंशिकता से निर्धारित होती हैं। आनुवंशिक कोड किसी भी जीव-जंतु की उम्र को निर्दिष्ट करते हैं और कई पर्यावरणीय कारक ऊपरी आयु सीमा को कम करने के लिए भी कार्य करते हैं। जानते है कुछ प्रमुख जीव जंतुओं के जीवन काल के बारे में।

  1. आदमी कितने साल तक जीता है? मनुष्य की आयु कितनी होती है?

    मनुष्य की आयु 100 साल की मानी जाती है। पुराने समय में लोग 100 वर्ष से भी अधिक जीते थे, लेकिन वही आज के समय में अधिकांश लोगों की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष ही है।

    जापान के Okinawa शहर में 100 वर्ष से भी ज्यादा उम्र के लोग देखने को मिलते हैं। और हिमालय की चोटियों पर भी कई ऐसे साधु-संत है जिनकी उम्र 100 साल से भी अधिक है।

    दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति का नाम महसता मुरासी था। वह इसकी आयु 179 साल थी।

  2. मच्छर की आयु कितनी होती है?

    अगर मच्छर की आयु की बात करें तो मच्छर 2 महीने से ज्यादा जीवित नहीं रह पाते हैं। और मादा मच्छर, नर मच्छर के मुकाबले काफी ज्यादा दिनों तक जीता है।

    नर मच्छर 14 दिनों तक जीवित रहते हैं और मादा मच्छर करीब 2 महीने तक जीवित रहते हैं। मादा मच्छर हर तीन दिन में अंडे देती हैं और और मादा मच्छर इन्सान का खून चूसते हैं वहीँ नर मच्छर पेड़-पौधों के रस से काम चला लेते हैं । मच्छरों की कुल 3500 प्रजातियाँ पाई जाती है लेकिन अधिकांश प्रजाति मनुष्यों को परेशान नहीं करती है।

    मच्छर नही गाते गाना – आप सबने मच्छरों को रात में गाना गाते या आवाज निकालते सुना होगा, लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल मच्छर कोई आवाज नही निकालते बल्कि यह आवाज़ पंख फड़फड़ाने के कारण आता है। मच्छर एक सेकंड में में 300-600 बार तक अपना पंख फड़फड़ाते हैं और इसलिए उनके पंखों के फड़फड़ाने की आवाज से शोर पैदा होता है जो हमे गाने की तरह सुनाई पड़ता है।

  3. हाथी की आयु कितनी होती है?

    हाथी का जीवनकाल लगभग 70 वर्ष तक का होता है, विश्व का सबसे बुढ़ा हाथी जापान के चिड़ियाघर में था जिसने 69 वर्ष की उम्र में अपना दम तोड़ा था।

    हाथी बहुत खतरनाक जानवर होते हैं गुस्सा होने पर या जान तक ले लेते हैं। यह जानवर आवाज को सुनकर आदमी और औरत के बीच अंतर कर सकता है।

  4. शेर की आयु कितनी होती है?

    शेर जंगल में लगभग 10 से 15 वर्ष तक जीवित रहते हैं और चिड़ियाघर में कैद मे आयु थोड़ी बढ़ जाती है और यहाँ वह 20 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं।

  5. कछुए की आयु कितनी होती है?

    दुनियाभर के सभी जीवों में कछुए को सबसे ज्यादा वर्ष का आयु प्राप्त है। कछुए की औसत उम्र 150 वर्ष की होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने 150 साल से भी ज्यादा की जिंदगी जी है। होनाको नाम के कछुए की उम्र 226 वर्ष मानी जाती है। इस कछुए की मृत्यु 17 जुलाई सन 1977 में हुई।

  6. सांप की आयु कितनी होती है?

    दुनिया में अनगिनत प्रकार के सांपों की प्रजाति पाई जाती है और सभी सांप एक-दूसरे से बहुत अलग होते हैं। साथ ही साथ इनकी उम्र में भी काफी भिन्नता होती है। छोटे से लेकर मध्यम बड़ो सांपों की उम्र 10 से 15 वर्ष तक की होती है परन्तु कुछ खतरनाक सांप जैसे किंग कोबरा की उम्र 40 से 45 साल की होती है।

  7. चींटी की आयु कितनी होती है?

    सामान्य चींटियों का जीवन करीब 45-60 दिन का होता है।और रानी चींटी की उम्र लंबी होती है, एक रानी चींटी की उम्र करीब 30 वर्ष तक की होती है।अगर रानी चीटी मर जाती है तो कुछ दिनों में चींटियों की कालोनी ख़त्म हो जाती है।

    चींटी एक लाइन में क्यों चलती है? – चीटियों के एक लाइन में चलने का कारण चीटियों की ग्रंथियां होती हैं जिनसे से फेरोमोन नामक रसायन निकलता है। जब रानी चींटी भोजन की तलाश में बाहर निकलती है तो वह फेरोमोन नामक रसायन छोड़ती जाती है और इस रसायन के कारण चीटियां एक दूसरे के संपर्क में रहती है। आपको पता होगा कि चींटी की आँख नहीं होती है।

  8. बाघ की आयु कितनी होती है?

    राजसी बाघ, तेंदुआ टाइग्रिस धारीदार जानवर है। इसकी मोटी पीली लोमचर्म का कोट होता है जिस पर गहरी धारीदार पट्टियां होती हैं। लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्‍ट्रीय जानवर के रूप में गौरवान्वित किया है। इसकी औसत उम्र लगभग 19 वर्ष तक होती है।

  9. चूहे की आयु कितनी होती है?

    चूहों की औसतन आयु 1-2 वर्ष तक की होती है। लेकिन कुछ पालतू चूहों का जीवनकाल अधिक लगभग 5 वर्ष तक भी हो सकती है।

  10. गाय की आयु कितनी होती है?

    गाय एक पालतू जानवर है। इसे भारत देश में गाय का पशुपालन सबसे ज्यादा किया जाता है, इनसे हमे दूध मिलता है। एक स्वस्थ गाय की उम्र 18 से 20 वर्ष तक की होती है। कुछ नस्ल के गाय की उम्र 20 साल से ज्यादा भी हैं।

  11. मुर्गे की आयु कितनी होती है?

    मुर्गे की आयु 5 से 9 साल के बीच होती है।

  12. गुलाब की आयु कितनी होती है?

    गुलाब के पेड़ की आयु 8 से 10 वर्ष की होती है। इसका पेड़ कंटीला होता है और इसके फुल कई रंग के होते हैं। गुलाब की लगभग 100 से अधिक प्रजातियाँ हैं।

  13. बैल की आयु कितनी होती है?

    बैल की आयु 16-20 वर्ष तक की होती है। भारत में बैलों से खेतों में हल चलाने का काम करवाया जाता है।

  14. कुत्ते की आयु कितनी होती है?

    अलग अलग नस्ल के कुत्तों की आयु अलग-अलग होती है। सामान्यतः इनकी आयु 10 से 13 साल की होती है। कुत्तों में सबसे अधिक समय तक जीने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलियेन केटल डाग प्रजाति के कुत्ते का है, जो 29 वर्ष की आयु तक जिन्दा था।

  15. शादी का सही उम्र क्या है?

    भारत में लड़कों के लिए शादी के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। अगर आप इससे कम उम्र में शादी करते हैं यह बाल विवाह माना जाता और यह गैर-कानूनी है। बाल विवाह करने से आपको जेल या जुर्माना या दोनों हो सकता है।

  16. मधुमक्खी की आयु कितनी होती है?

    मक्खी की आयु बहुत ही कम दिनों की होती है। इनकी आयु सिर्फ 15 से 30 दिनों तक की ही होती है। मादा मक्खी के अंडे 8-12 घंटे के अंदर लार्वा में बदल जाती है और लार्वा से 4-10 दिनों के अंदर प्यूपा में और फिर प्यूपा से 6-10 दिनों के अंदर एक मक्खी में बदल जाता है।

    मक्खी का जीवन काल 15 से 30 दिन का होता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि मक्खियाँ लगभग 20 दिन में वयस्क होकर एक बार में लगभग ~ 500 अंडे देती हैं।

  17. तोते की आयु कितनी होती है?

    पक्षियों में सबसे ज्यादा उम्र तोता की होती है। इसकी अधिकतम आयु 80 साल तक की होती है। तोते के अलावा कोई भी अन्य पक्षी इतने अधिक समय तक नहीं जीता है।

  18. देवताओं की उम्र कितनी होती है?

    देवताओं को अमरत्व का वरदान मिला है। लेकिन अगर देवताओं की उम्र की गणना करें तो देवताओं का एक दिन मनुष्य के 1 साल के बराबर होता है। तो इस तरह देवताओं का 1 साल मनुष्य के 365 साल के बराबर होता है।

  19. शुतुरमुर्ग की उम्र कितनी होती है?

    शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है जिसके एक अंडे से 40 लोगो के लिए ऑमलेट बना सकते हैं। इसके पैर लंबे और गर्दन लम्बे होते हैं और जरुरत पड़ने पर यह 70 कि.मी/घंटा की अधिकतम रफ़्तार से भाग सकता है। शुतुरमुर्ग की उम्र 40-45 साल की होती है।

  20. मगरमच्छ की उम्र कितनी होती है?

    मगरमच्छ का जीवनकाल सामान्यतः 70 से 100 साल तक का होता है। यह बहुत ही खतरनाक और ताकतवर जानवर होते हैं जो अपने शिकार को पानी में छुपकर लपक लेते हैं।

    घड़ियाल आंसू क्यों बहाते हैं? – क्या आपको पता है घड़ियाल क्यों रोते रहते हैं, इसका कारण है यह जानवर भोजन चबाते समय ये ढेर सारी हवा भी अंदर ले लेते हैं। यह हवा लैक्रिमल ग्लैंड पर दबाव डालती है जिसकी वजह से इसमें से स्रवण होने लगता है और यही कारण है की घड़ियाल हमें रोते हुए लगते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

ऊपर हमने उम्र से सम्बंधित सवाल जैसे की मेरी उम्र क्या है? (Meri Umar Kya Hai) को अच्छे से जाना और उम्र की गणना करने के लिए कई अलग-अलग विधि के बारे में जाना। इनसे से सबसे सरल तरीका है आयु कैलकुलेटर उसके बाद गूगल असिस्टेंट। वैसे तो उम्र जानने की हमने कई विधि बताई है अब आपको कौन सा अच्छा लगा वह चयन करके गणना करने की कोशिश कीजिये अगर आपको गणना करने में या फिर कोई विधि ठीक से समझ नहीं आ रही तो आप हमें निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे।

हमें आशा है आपको यह पोस्ट Meri Umar Kya Hai | मेरी उम्र क्या है? उम्र पता करने का तरीका अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। अगर इस लेख में दी गई कोई जानकारी से संतुष्ट नहीं है तो हमें निचे कमेंट बॉक्स में लिखे।

  • आखिरी अपडेट: 6 मिनट पहले

हमें आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। कृपया इस लेख के बारे में अपने विचार और सुझाव हमें बताएं। अधिक जानकारी पढ़ते रहने और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो और सब्सक्राइब करें।

लाइक्स+2
Study Discuss
Logo