
What is Search Engine – सर्च इंजन एक वेब आधारित उपकरण है, जो उपयोगकर्ताओं को वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) पर सूचनाओं का पता लगाने में सक्षम बनाता है। सर्च इंजन स्वचालित सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन जिसे बॉट (Bot), रोबोट (Robot) और स्पाइडर (Spiders) का उपयोग करते हैं जो वेब पर यात्रा करते हैं। तो चलिए जानते है सर्च इंजन क्या है (What is Search Engine) और कैसे काम करता है।
सर्च इंजन क्या है? (What is Search Engine)
सर्च इंजन (Search Engine) एक ऐसी तकनीक है जिनके द्वारा किसी भी विषय से संबन्धित विश्व मे व्याप्त जानकारी को सरलता तथा शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान समय मे इंटरनेट (Internet) पर एक सौ से अधिक सर्च इंजन हैं। इनमे से कुछ ज्यादातर उपयोग में लाये जाने वाले कुछ सर्च इंजन गूगल (Google), बिंग (Bing), बैदु (Baidu), यांडेक्स (Yandex) और याहू (Yahoo) हैं।
सर्च इंजन कैसे काम करते हैं?
हर सर्च इंजन, सर्च परिणाम उत्पन्न करने के लिए कई तरह के जटिल गणितीय सूत्रों का उपयोग करता है तब जाकर एक विशिष्ट Query के परिणाम SERP पर प्रदर्शित होते हैं।
इसे भी पढ़े – कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर का इतिहास
सर्च इंजन एक Web page के प्रमुख तत्वों को लेते हैं, जिसमें पृष्ठ शीर्षक, सामग्री और कीवर्ड शामिल होते हैं। हम जानते है की वर्तमान में कई सर्च इंजन उपलब्ध है। प्रत्येक सर्च इंजन का खोजने का Algorithm unique होता है।
प्रमुख सर्च इंजन के उदाहरण
ऊपर हमने सर्च इंजन क्या है?( What is Search Engine) और यह कैसे काम करता है यह जाना। लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे पॉपुलर सर्च इंजन के बारे में पता है? तो चलिए हम कुछ प्रमुख सर्च इंजनों के बारे में जानते हैं। ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में इन्ही सर्च इंजन के बारे में पूछा जाता है।
आज किसी भी पाठकों को Google से परिचित कराने की आवश्यकता नहीं है। जो भी मोबाइल या कंप्यूटर उपयोग करते है वह Google के Search Engine से भली-भांति परिचित हैं। एक रिसर्च के अनुसार विश्व के 86% लोग Google सर्च इंजन का उपयोग विभीना तरह की सूचनाये खोजने के लिए करते हैं।
इसे भी पढ़े – कंप्यूटर वायरस क्या है और कितने प्रकार के होते हैं?
Google पर हम फोटो, आकड़ों, व लिखित सूचनाओं को प्राप्त कर सकते हैं Google सर्च इंजन का प्रयोग विश्व के सभी कार्यशील क्षेत्रों मे किया जाता है।
बिंग भी एक पॉपुलर सर्च इंजन है इसका उपयोग Google सर्च इंजन की तरह आकड़ों व सूचनाओं की खोज करने के लिए किया जाता है। बिंग सर्च इंजन को Microsoft कम्पनी द्वारा तैयार किया गया है।
अक्टूबर 2020 में, Microsoft ने आधिकारिक तौर पर Bing सर्च इंजन को Microsoft Bing नाम से रीब्रांड किया।
इसे भी पढ़े – सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण की जानकारी उदाहरण सहित
Baidu एक चीनी कंपनी है, जो चीनी सरकार द्वारा निर्देशित स्थानीय कानूनों और सेंसरशिप के साथ पूरी तरह से अनुपालन करती है। Baidu चीन का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है
चीनी भाषा बहुत ही जटिल है, कुछ शब्दों के कई अर्थ हैं। लेकिन फिर भी Baidu के सर्च Algorithm उस संदर्भ में बहुत प्रासंगिकता रखते हैं और बहुत अच्छा सर्च परिणाम देते हैं।
Yandex सर्च इंजन को दो रूसी डेवलपर्स द्वारा बनाया गया। Yandex सर्च इंजन विशेष रूप से रूसी बाजार के लिए बनाया गया था और यह विशिष्ट रूसी शब्दों के खोज चुनौतियों को संभालने में बेहतर है। यह सर्च इंजन के साथ कुछ अन्य सेवाए भी प्रदान करता है। जैसे मुफ्त ईमेल, लाइव ट्रैफिक मैप, संगीत, वीडियो, फोटो स्टोरेज और बहुत अन्य सेवाए प्रदान करता है।
- आखिरी अपडेट: 6 मिनट पहले
हमें आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। कृपया इस लेख के बारे में अपने विचार और सुझाव हमें बताएं। अधिक जानकारी पढ़ते रहने और नई अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो और सब्सक्राइब करें।
- लिंग की परिभाषा (Ling in Hindi Grammar), भेद, पहचान, नियम - Dec 17, 2024
- How Are You Doing | How Are You Doing Meaning in Hindi - Dec 14, 2024
- CGBSE Answer Sheet: कक्षा 10वीं, 12वीं टॉपर उत्तरपुस्तिका - Dec 14, 2024
