ऑनलाइन जमीन का भू-नक्शा (Bhunaksha), खेत का नक्शा निकाले

कोई भी खेत का नक्शा, प्लाट या जमीन का भू-नक्शा (Bhunaksha) बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। राजस्व विभाग के सरकारी रिकॉर्ड में आपकी जमीन कहाँ से कहाँ तक है यह भू-नक्शा के द्वारा ही पता लगाया जाता है। आज राजस्व से सम्बंधित कई सरकारी कार्यों में जमीन का नक्शा या खेत का नक्शा माँगा जाता है। लेकिन अब यह नक्शा निकालना बहुत ही आसान हो गया है, भू-नक्शा के लिए आपको अब किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यता नहीं है। ऑनलाइन जमीन का Bhunaksha कैसे देखे यह निचे विस्तार से बताया गया है।

राजस्व विभाग के जमीन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने खेत का नक्शा, जमीन का Bhunaksha चेक और डाउनलोड कर सकता है। परन्तु अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए यहाँ पर हमने ऑनलाइन भू-नक्शा देखने और डाउनलोड करने की सम्पूर्ण जानकारी दी है।

जमीन या खेत का Bhunaksha क्या है?

आप में से बहुत से दोस्तों को पता ही होगा खेत का नक्शा या जमीन का Bhunaksha क्या है? अगर नहीं तो चलिए जानते है। भू-नक्शा दो शब्दों से मिलकर बना है। भू का अर्थ होता है भूमि (धरती) और नक्शा का अर्थ किसी माप को चित्र द्वारा दिखाना। सरल शब्दों में समझें तो जिस प्रकार एक सूक्ष्मदर्शी किसी छोटी वस्तु को बड़ा दिखाता है। ठीक उसी के विपरीत नक्शा किसी बड़े भू-भाग को छोटे रूप में दिखाता है। भू-नक्शा (Bhunaksha) को मानचित्र भी कहते हैं। इस प्रकार किसी राज्य, जिला, तहसील या गांव में स्थित किसी खेत का नक्शा या जमीन के माप को चित्र द्वारा दिखाना भू-नक्शा कहलाता है।

जमीन का नक्शा

ऑनलाइन जमीन का Bhunaksha कैसे देखे?

आज लगभग सभी सरकारी विभाग ऑनलाइन हो चुका है। इनमे से राजस्व विभाग भी एक है जो डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन हो चुका है और अपना अधिकतर कार्य ऑनलाइन माध्यम से करता है। जैसे डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1, पी-2 खसरा, खतौनी, भू-नक्शा (Bhunaksha) आदि को देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू किया गया है। जिससे प्रत्येक नागरिक जब चाहे तब अपना खसरा विवरण निशुल्क देख और डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाइन जमीन का नक्शा कैसे देखे इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया निचे दी गयी है।

Bhunaksha की जरूरत कहा पड़ती है?

  • भूमि के क्रय-विक्रय के दौरान भूमि को सत्यापित करने के लिए।
  • बैंक से लोन लेने के लिए।
  • बैंक खाता खोलने के लिए।
  • कानूनी कार्यवाही हेतु।
  • भूमि के विभाजन के लिए।
  • अन्य निजी कार्य के लिए।

ऑनलाइन जमीन का भू-नक्शा कैसे देखें?

अपने खेत का नक्शा, प्लाट या जमीन का भू नक्शा चेक करने या डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य सरकार के राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट पता हर राज्य के लिए अलग-अलग है। उदाहरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के भू-नक्शा (Bhunaksha) देखने के लिए प्रक्रिया निचे बताया गया है।

इसे भी पढ़े – खाता खसरा नंबर या नाम से खसरा बी-1, पी-2 डाउनलोड कैसे करें?

चरण-1 : भू-नक्शा (Bhunaksha) देखने के लिए सबसे पहले राज्य के आधिकारिक भू-नक्शा वेबसाइट पर जाये। निचे राज्य वार आधिकारिक वेबसाइट का नाम व लिंक दिया गया है।

चरण-2 : भू नक्शा की वेबसाइट जैसे ही खुल जाये, स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा जिसमे सभी जिलों के नाम पहले से दिए गए हैं। इसमें सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील, आर.आई (RI) और ग्राम का चयन करें। जैसे – निचे हमने दिखाया है।

ऑनलाइन जमीन का नक्शा

चरण-3 : अब सभी जानकारी भर लेने के बाद आपके सामने पुरे गाँव का नक्शा खुल जायेगा। यहाँ सरकारी रिकॉर्ड में जितने भी जमीन है उसका खसरा नंबर दिया रहेगा। नक्शा को डाउनलोड करने के लिए मैप में अपनी जमीन का खसरा नंबर को क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने उस भू-स्वामी का विवरण दिखाई देगा।

जमीन का नक्शा कैसे देखे

चरण-4 : नक्शा को PDF प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उपर दिए चित्र में तीर के निशान से दर्शाया गया है। जैसे ही आप खसरा नक्शा पर क्लिक करेंगे आपका भू-नक्शा PDF प्रारूप में डाउनलोड हो जायेगा।

ऑनलाइन भू-नक्शा डाउनलोड भू-नक्शा

भू-नक्शा का प्रयोग जमीन के क्रय-विक्रय व पहचान से सम्बंधित जैसे कार्यों में किया जाता है।
भू नक्शा डाउनलोड

गांव का भू-नक्शा?

अपने गाँव का नक्शा देखने के लिए सम्बंधित राज्य के भू-नक्शा वेबसाइट पर जाये और अपने जिले का नाम, तहसील, आर.आई (RI) और ग्राम को सेलेक्ट करें। सभी जानकारी भर लेने के बाद चयनित गाँव का नक्शा खुल जायेगा।

भू नक्शा

किसी भी भू-स्वामी का नाम जाने?

प्लॉट की परिभाषित सीमाओं के साथ-साथ, प्लॉट मालिक के विवरण की भी जांच की जा सकती है। यह खरीदार को संपत्ति खरीदने से पहले प्लॉट के मालिक को सत्यापित करने में मदद करता है। आपको जिला, तहसील, गांव इत्यादि का चयन करना होगा और कुछ ही क्लिक में वास्तविक मालिक विवरण खोजने के लिए भू नक्शा सीजी वेबसाइट पर प्लॉट मालिक विवरण प्राप्त करने के लिए प्लॉट जानकारी पर क्लिक करना होगा।

ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से बताया कि अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखे और डाउनलोड करें। इसी प्रकार अन्य सभी राज्य जैसे (UP Bhulekh) के लिए भी नक्शा देख सकते हैं। निचे राज्यवार हमने भू नक्शा वेबसाइट का नाम और वेबसाइट पता दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और दिए गए लिंक पर जाये।

राज्य का नामवेबसाइट लिंक
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

भू-नक्शा मोबाइल ऐप की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • अब प्ले स्टोर के सर्च बार में भू नक्शा + राज्य का नाम टाइप करना होगा।
  • अब सर्च के बटन पर क्लिक करे।
  • सर्च करने पर आपके सामने सर्च परिणाम आएगा इसमें से आपको अपने राज्य का भू नक्शा एप डाउनलोड कर लेना है।
  • एप को डाउनलोड करने के लिए इनस्टॉल पर क्लिक करना होगा। उसके बाद कुछ समय में यह एप आपके फोन में इनस्टॉल हो जायेगा।
  • एप सफलता पूर्वक इनस्टॉल होने होने के बाद आप अपने जिला, तहसील, गाँव का चयन करके अपने जमीन का नक्शा देख सकते हैं।

इसे भी पढ़े – 5 मिनट में ऑनलाइन घर बैठे अपना मुफ्त पैन कार्ड बनाये

भू-नक्शा (Bhunaksha) के फायदे

संपत्ति खरीदने से पहले, निम्न के लिए प्लॉट विवरण को क्रॉस-चेक करना महत्वपूर्ण होता है।

  • भूस्वामी सत्यापन – सीजी भू नक्शा पर भूस्वामी का विवरण भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • भूखंड का आकार – भूखंड की सीमाएं भू नक्शा पर स्पष्ट रूप से परिभाषित हैं। भूखंड का आकार भी उपलब्ध है।
  • वैधता – यदि प्लॉट में कोई कानूनी समस्या है तो खरीदार क्रॉस वेरिफाई कर सकता है और यह जांच कर सकता है कि प्लॉट सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए दिया गया है या नहीं।
  • समय की बचत – ये सभी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध हैं, और इसलिए कोई भी इन रिकॉर्डों को अपने घर में आराम से देख सकता है।
  • अभिलेखों का एकीकरण – नक्शा जो भूखंड की सीमाओं को परिभाषित करता है और आरओआर (रिकॉर्ड ऑफ राइट्स) सीजी भू नक्शा पर प्राप्त किया जा सकता है।
यदि आप किसी विशेष जिले के लिए प्लॉट मैप नहीं खोज पा रहे हैं, तो हो सकता है कि यह अभी तक अपडेट न हुआ हो। संबंधित प्राधिकरण प्लॉट का नक्शा बनाने की प्रक्रिया में हो सकता है।

अधिक पूछे जाने वाले सवाल

मोबाइल पर भू नक्शा कैसे देखें?

मोबाइल पर भू-नक्शा देखने के लिए अपने राज्य के राजस्व विभाग के वेबसाइट पर विजिट करे। और ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

खसरा नंबर से नक्शा कैसे निकाले?

अपने खाता खसरा नंबर से भू-नक्शा देखने के लिए राजस्व विभाग के भू-नक्शा वेबसाइट पर विजिट करे। और ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

छत्तीसगढ़ भू नक्शा कैसे देखें?

छत्तीसगढ़ राज्य का भू नक्शा देखने के लिए www.bhunaksha.cg.nic.in वेबसाइट पर जाये। और ऊपर दिए गए सभी चरणों का पालन करके आप किसी भी जिले, तहसील या गाँव का नक्शा देख सकते हैं।

निष्कर्ष

भू-नक्शा (Bhunaksha) ऑनलाइन होने से उन सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है जिनके नाम पर छोटी या बड़ी जमीन है। राजस्व विभाग के फाइल्स और भू नक्शा ऑनलाइन होने के बाद अब बार-बार सरकारी ऑफिस या पटवारी के पास जाना नहीं पड़ता है। व्यक्ति घर बैठे जरुरी दस्तावेज निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। इसलिए हमारे इस पोस्ट को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक शेयर करें जिससे अन्य लोगों को भी मदद मिल सके। हमारी इस वेबसाइट पर विभिन्न योजनाओ से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी के लिए प्रतिदिन विजिट करें।

  • आखिरी अपडेट: 6 मिनट पहले

हमें आशा है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। कृपया इस लेख के बारे में अपने विचार और सुझाव हमें बताएं। अधिक जानकारी पढ़ते रहने और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो और सब्सक्राइब करें।

लाइक्स0
Study Discuss
Logo