वर्ब (Forms of Verbs) मुख्यतः चार प्रकार के होते है। ये अलग-अलग समय (काल) में भिन्न-भिन्न अर्थ प्रदान करते है और इनका प्रयोग समय (काल) को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
जैसे
राम कल आएगा। “कल आएगा” Verb Forms का ही एक भाग है जो भविष्य काल का बोध कराता है। इसलिए इसके रूपों का अध्ययन आवश्यक है।
Forms of Verbs
वर्ब के मुख्यतः तीन रूप होते हैं ( V1, V2, V3) लेकिंग यहाँ पर हम V4 (Verb का ing form) का भी अध्ययन करेंगे। निचे क्रिया के चार रूप के कुछ उदाहरण दिए गए हैं। कुछ ऐसे Verbs भी होते है जिनका V2 और V2 फॉर्म एक समान होते हैं। तो आइये जानते हैं उन सब नियमो के बारे में।
- क्रिया का V1 फॉर्म = Present Simple
- क्रिया का V2 फॉर्म = Past Simple
- क्रिया का V3 फॉर्म = Past Participle
- क्रिया का V4 फॉर्म = Present Participle
V1 | V2 | V3 | V4 |
---|---|---|---|
Ask = पूछना | Asked | Asked | Asking |
Eat = खाना | Ate | Eaten | Eating |
Ban = प्रतिबन्ध लगाना | Banned | Banned | Banning |
Laugh = हँसना | Laughed | Laughed | Laughing |
Go = जाना | Went | Gone | Going |
Work = काम करना | Worked | Worked | Working |
Write = लिखना | Wrote | Written | Writing |
Verb V1 से V2, V3 में बदलने का नियम
Verb के Present Form (V1) से Past Form (V2 और V3) में बदलने का भिन्न-भिन्न नियम होता है।
नियम 1. यदि Verb (V1) के अंत में “E” हो, तो Verb के अंत में सिर्फ “D” जोड़कर V2 और V3 Forms of Verbs बनाया जाता है।
V1 | V2 | V3 |
---|---|---|
Advise = सलाह देना | Advised | Advised |
Die = मरना | Died | Died |
Use = उपयोग करना | Used | Used |
Abuse = गाली देना | Abused | Abused |
Believe = विश्वास | Believed | Believed |
इसे भी पढ़े – Use of Articles: A, An और The आर्टिकल का प्रयोग
नियम 2. यदि Verb (V1) के अंत में “E” नहीं हो, तो Verb के अंत में “ed” जोड़कर V2 और V3 Forms of Verbs बनाया जाता है।
Laugh = हँसना | Laughed | Laughed |
Work = काम करना | Worked | Worked |
नियम 3. यदि Verb (V1) के अंत में “Consonant + Y” हो, तो “Y” को “i” में बदलकर Verb के अंत में “ed” जोड़कर V2 और V3 Forms of Verbs बनाया जाता है।
V1 | V2 | V3 |
---|---|---|
Carry = साथ रखना | Carried | Carried |
Deny = अस्वीकार करना | Denied | Denied |
Fry = तलना | Fried | Fried |
Marry = शादी करना | Married | married |
Try = कोशिश करना | Tried | Tried |
नियम 4. यदि Verb (V1) के अंत में “Vowel + Y” हो, तो Verb के अंत में सिर्फ “ed” जोड़कर V2 और V3 Forms of Verbs बनाया जाता है।
V1 | V2 | V3 |
---|---|---|
Destroy = नष्ट करना | Destroyed | Destroyed |
Enjoy = आनंद लेना | Enjoyed | Enjoyed |
Play = खेलना | Played | Played |
अपवाद : जिन पर ऊपर का नियम-4 लागू नहीं होता है – Say, Play Lay, Irregular Verbs
नियम 5. यदि Verb (V1) के अंत में “Single Vowel + Consonant” हो, तो Verb के अंत में “ed” जोड़कर V2 और V3 बनाते समय Consonant letter को दोहराया जाता है।
V1 | V2 | V3 |
---|---|---|
Drop = गिराना | Dropped | Dropped |
Pat = थपथपाना | Patted | Patted |
Stop = रुकना | Stopped | Stopped |
अपवाद : अगर अंत में “X” हो, तो X को दोहराया नहीं जायेगा। जैसे Tax = Taxed होगा
इसे भी पढ़े – Vakyansh Ke Liye Ek Shabd: वाक्यांश के लिए एक शब्द 1400+ उदाहरण
नियम 6. यदि Verb (V1) के अंत में “Double Vowel + D or T” हो, तो V2 और V3 Forms of Verbs बनाते समय Double Vowel में से एक Vowel को हटा दिया जाता है।
V1 | V2 | V3 |
---|---|---|
Bleed = खून बहना | Bled | Bled |
Breed = नस्ल | Bred | Bred |
Feed = खिलाना | Fed | Fed |
Meet = मिलना | Met | Met |
Shoot = गोली मरना | Shot | Shot |
नियम 7. कुछ ऐसे Verb जिनके अंत में “D or T” रहता है और V2 और V3 बनाते समय V1 के समान ही रहता है।
V1 | V2 | V3 |
---|---|---|
Cost = मूल्य लगाना | Cost | Cost |
Cut = काटना | Cut | Cut |
Hit = मारना | Hit | Hit |
Put = रखना | Put | Put |
Shut = बंद करना | Shut | Shut |
Verb V1 से V4 में बदलने का नियम
नियम 1. यदि Verb (V1) के अंत में “Consonant + E” हो, तो E को हटा के “ing” जोड़कर V4 बनाया जाता है।
V1 | V4 |
---|---|
Abide = पालन करना | Abiding |
Charge = जुर्माना | Charging |
Drive = चलाना | Driving |
Give = देना | Giving |
Save = बचाना | Saving |
नियम 2. यदि Verb (V1) के अंत में “Vowel + Consonant” हो, तो “ing” जोड़ते समय Consonant letter को दोहराकर V4 बनाया जाता है।
V1 | V4 |
---|---|
Begin = शुरू करना | Beginning |
Bet = शर्त लगाना | Betting |
Dim = धुंधला | Dimming |
Drop = गिरना | Dropping |
Swim = तैरना | Swimming |
इसे भी पढ़े – Three Forms of Verbs: क्रिया के तीन रूप, 600+ Verb List उदाहरण
नियम 3. यदि Verb (V1) के अंत में “IE” हो, तो V4 बनाते समय “IE” की जगह “Y” लिखकर “ing” फॉर्म बनाया जाता है।
V1 | V4 |
---|---|
Die = मरना | Lying |
Lie = झूठ बोलना | Tying |
Tie = गांठ लगाना | Dying |
अंग्रेजी भाषा को समझने और बोलने के लिए हमे प्रतिदिन उपयोग में होने वाली Verbs की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही यह Verbs आपको Tense और Voice को समझने के लिए बहुत जरुरी है इसलिए हमने महत्वपूर्ण 600+ Verb List अर्थ सहित दिया है।
FAQs
Verb के कितने रूप (Form) होते हैं ?
Verb के तीन मुख्य रूप (Form) होते हैं: V1, V2, V3
क्या Verb के Form याद किये बिना Tense बना सकते हैं ?
नहीं, Tense में Verb के तीनों Form का उपयोग होता है।
सभी Verb के तीनो फॉर्म को कैसे याद रखे ?
सभी Verb को याद रखने की जरुरत नहीं है, केवल नियम याद रखना है।